1. ट्रस्ट का नाम और पता
नाम: राधारमण ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट
पता: ग्राम+पो – कटका, थाना – सिंघवाड़ा, जिला – दरभंगा, पिन – 847307
कार्य क्षेत्र: सम्पूर्ण बिहार राज्य
2. सदस्यता
- आजीवन सदस्य: जो व्यक्ति एकमुश्त ₹25,001 या अधिक का योगदान करेगा।
- साधारण सदस्य: जो व्यक्ति वार्षिक ₹2,501 का सदस्यता शुल्क देगा।
- सदस्यता समाप्ति: मृत्यु, इस्तीफा, नियम उल्लंघन या लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने पर।
3. ट्रस्ट की संरचना
- सामान्य सभा (General Body)
- प्रबंधकारिणी समिति (Executive Committee)
4. सामान्य सभा
- सभी प्रकार के सदस्यों से मिलकर बनेगी।
- वार्षिक आम सभा का आयोजन होगा।
- सूचना 15 दिन पूर्व भेजी जाएगी।
- विशेष बैठक की सूचना 3 दिन पूर्व दी जाएगी।
- वार्षिक दिवस – जन्माष्टमी।
5. प्रबंधकारिणी समिति
- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 4 अन्य सदस्य।
- कार्यकाल – 5 वर्ष।
- सामान्य व विशेष बैठकें साल में कम से कम 2 बार।
6. प्रबंधकारिणी समिति के कार्य
- नीतियों व कार्यक्रमों का निर्धारण।
- नियुक्तियाँ व नियुक्ति समाप्त करना।
- फंड एकत्र करना, दान स्वीकार करना।
- संपत्ति का अधिग्रहण व देखरेख।
- वार्षिक आय-व्यय रिपोर्ट तैयार करना।
7. वित्तीय प्रावधान
- सभी फंड राष्ट्रीयकृत बैंक/पोस्ट ऑफिस में जमा होंगे।
- खाते का संचालन – सचिव और कोषाध्यक्ष संयुक्त हस्ताक्षर से।
- वार्षिक ऑडिट आवश्यक।
8. संशोधन
नियम व उपनियम में संशोधन के लिए सामान्य सभा में 2/3 बहुमत आवश्यक।
9. विघटन
ट्रस्ट का विघटन और संपत्ति का निपटारा सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 13 व 14 के अनुसार।